test
Breaking
1 Jul 2026, Wed

नगझर, सीबीरमन-शहीद वार्ड में मिले कोरोना पॉजिटिव, 40 एक्टिव केस

सिवनी।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 18 दिसंबर की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिवनी विकासखण्ड के ग्राम नगझर में 1 तथा सिवनी नगरीय क्षेत्र सीव्ही रमन वार्ड एवं शहीद वार्ड में एक-एक पॉजिटिव मरीज सहित कुल 3 नए पॉजिटिव केस मिलें है। वहीं 3 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 49804 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1438 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1388 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 40 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 38 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *