Breaking
11 Nov 2025, Tue

हमें प्राकृतिक तरीके से जीना सीख लेना चाहिए अन्यथा विनाश बहुत दूर नहीं है : प्रो चेतन

सिवनी। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में शनिवार को एनर्जी स्वराज यात्रा 2020-30 कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश राज्य शासन द्वारा सौर ऊर्जा के प्रचार-प्रसार जन जागरूकता के लिए ब्रांड एंबेसडर प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी ने सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर होकर कैसे मध्यप्रदेश में लोकल फॉर लोकल्स को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें प्राकृतिक तरीके से जीना सीख लेना चाहिए अन्यथा विनाश बहुत दूर नहीं है। वर्तमान में परंपरागत ऊर्जा के उपयोग को कम से कम करने की सलाह दी गई है एवं प्राकृतिक के सबसे बड़े ऊर्जा के स्रोत सूरज की ऊर्जा के उपयोग पर बल दिया गया है।

इस तरह से आपके संदेश का सार यह है कि मनुष्य को पृथ्वी के विनाश से बचना है तो अपनी जीवनशैली को बदलना होगा। संस्था प्रमुख प्रोफेसर एस के चिले ने बताया कि पृथ्वी में मात्र तीन चीजें महत्वपूर्ण ऊर्जा, पदार्थ एवं स्थान। स्थान का अभाव जनसंख्या वृद्धि से पहले ही आ चुका है। सामाजिक आर्थिक तंत्र के विकास की होड़ में हम लगातार ऊर्जा और संसाधनों का अंधाधुंध उपयोग करते जा रहे हैं जो हमारी धरती की पोषण क्षमता से बाहर हो चुका है। संस्था प्रमुख ने पोषण विकास और पोषक जीवनशैली को अपनाने की बात कही है। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं गूगल मीट के माध्यम से अनेक विद्यार्थी भी लाभान्वित हुए। इस दौरान सोलर ऊर्जा से संबंधित रथ का प्रदर्शन भी टीम द्वारा कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *