Breaking
24 Feb 2026, Tue

लापरवाही : 6 फुट खुले गड्ढे में गिरा बालक, पानी की किल्लत, नागरिकों में आक्रोश

https://youtu.be/GMgEOy7-MB0

सिवनी। अकबर वार्ड शांति नगर बारापत्थर क्षेत्र में 6 फुट गहरे गड्ढे में जहां 8 वर्षीय बालक गिर गया था वही पिछले 04 दिनों से पाईप लाइन फुट जाने के कारण से लगातार पानी के अभाव के कारण वार्ड निवासी परेशान है। ज्ञात हो कि यह पाइप लाइन नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा ही फोड़ी गई और पिछले चार दिनों से इस गड्ढे से पानी बर्बाद हो रहा है।

वार्डवासियों ने बताया कि गड्ढा लगभग 6 फ़िट गहरा है। इस गड्ढे में शनिवार को एक 8 वर्षीय बालक गिर गया था जिसे एमपी तिवारी वार्ड निवासी द्वारा निकाल लिया गया था। वार्ड निवासी कोई कार्यवाही न होने के कारण हताश हैं। पानी की समस्या व गहरे गड्ढे में गिरने से कोई बड़ा हादसा घट जाए इससे चिंतित परेशान नागरिकों ने कलेक्टर से मांग की है कि शीघ्र ही क्षतिग्रस्त पाइप लाइन किस जहां मरम्मत कराई जाए। वही गड्ढे को शीघ्र ही भरा जाए जिससे किसी भी प्रकार का कोई बड़ा हादसा ना हो।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *