test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

अस्थमा रोग से ग्रसित 65 वर्षीय विचाराधीन बंदी की मौत

सिवनी। अस्थमा रोग से ग्रसित 65 वर्षीय जिला जेल में विचाराधीन बंदी की बुधवार रात को मौत हो गई।

सिवनी जिला जेल में लगभग डेढ़ वर्षों से विचाराधीन बंदी की तबीयत खराब हो जाने पर बुधवार की रात उपचारार्थ जिला अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही मौत हो गई।

जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत धूमा निवासी विचाराधीन बंदी गेंदलाल पिता धन्नू लाल साहू (65) लंबे समय से अस्थमा बीमारी से ग्रसित था। विचाराधीन बंदी का पूर्व में भी उपचार चल रहा था। बुधवार की रात्रि जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तब उसे उपचारार्थ जिला अस्पताल ले जाया गया। रात्रि 9:30 बजे उपचार के लिए ले जाते समय गेंदलाल साहू कि बीच रास्ते में ही मौत हो गई। गुरुवार को मृतक गेंदलाल साहू का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही घर वालों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *