test
Breaking
21 Mar 2026, Sat

पेच : नदी से करोड़ो की मछली का अवैध कारोबार, कोलकाता तक जुड़े हैं तार

सिवनी। विकासखंड कुरई अंतर्गत पेट्रोलिंग कैंप में सोमवार रात हुए हमले के मामले में अनेक तत्थ सामने आए हैं। पेंच पार्क से लगे तोतलाडोह स्थित नदी से करोड़ों की मछली का अवैध कारोबार होता है। इस अवैध कारोबार के तार नागपुर और कोलकाता तक जुड़े हैं। अवैध कारोबार पर कार्रवाई करने के कारण ही अवैध कारोबार में लिप्त बिचौलियों ने मछुआरों की मदद से पेंच नेशनल पार्क के छिंदीमट्टा पेट्रोल कैंप में हमला करवाया है।

इस हमले के बाद पेंच पार्क प्रबंधन भी सतर्क हो गया है। पेट्रोलिंग कैंप में सोमवार रात हुए हमले के बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं कुरई पुलिस हमले में लिप्त आरोपित मछुआरों की तलाश कर रही है।

सोमवार रात करीब 9 बजे नेशनल पार्क के छिंदीमट्टा पेट्रोलिंग कैंप में हमला कर मछली के अवैध कारोबार में लिप्त बिचौलियों द्वारा पार्क के कर्मचारियों को डराने का प्रयास किया गया है, ऐसा मानना पेंच पार्क प्रबंधन का है। पेंच पार्क के अधिकारियों के मुताबिक तोतलाडोह स्थित नदी से हर दिन बड़ी मात्रा में मछलियों को अवैध तरीके से निकाल कर नागपुर व यहां से कोलकाता भेजा जाता है। करोड़ों के अवैध व्यापार पर नकेल कसने के लिए पार्क प्रबंधन लगातार कार्रवाई करता है। हाल ही में तीन वाहनों में भरी मछलियों को पार्क के अमले पकड़ा था। बार-बार अवैध व्यापार पर पार्क प्रबंधन की कार्रवाई से इस व्यापार से जुड़े लोगों को काफी नुकसानी हो रही थी। इसी कारण मछली के अवैध व्यवसाय से जुड़े बिचौलियों ने मछली पकड़ने वालों की मदद से पार्क के पेट्रोलिंग कैंप में हमला कराया ताकि यहां तैनात पार्क के कर्मचारी डर जाएं और वे बेधड़क तोतलाडोह नदी से मछलियों का व्यापार कर सकें। इस मामले में पार्क प्रबंधन का कहना है कि वह ऐसे हमलों से नहीं डरेंगे बल्कि अब कार्रवाई व गस्ती बढ़ाई जाएगी।

हमले के बाद पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी स्थित छिंदीमट्टा कैंप में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस कैंप में पहले 10 कर्मचारियों को तैनात किया जाता था, अब यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई है। पार्क प्रबंधन ने क्षेत्र में गस्ती भी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधियों पर नजर रख कार्रवाई की जा सके।
इस मामले में फील्ड डायरेक्टर, पेंच पार्क विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि तोतलाडोह स्थित नदी से करोड़ो की मछली अवैध रूप से निकाल कर व्यापार किया जाता है। यहां की मछली नागपुर से कोलकाता तक जाती है। पेंच पार्क द्वारा इस अवैध व्यापार को रोकने लगातार कार्रवाई करने से ही अवैध व्यापार से जुड़े विचौलियों ने हमला करवाया है। हमले के बाद कैंप में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वही टीआई कुरई मनोज गुप्ता ने बताया कि पेंच पार्क के छिंदीमट्टा कैंप में हमला करने वालों का सुराग लगा है। जल्द ही पुलिस टीम भेजकर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *