test
Breaking
19 Apr 2026, Sun

मध्यस्थता केन्द्र का हुआ ई-लोकार्पण

सिवनी। लखनादौन सिवनी में गुरुवार को आनलाईन जबलपुर से माननीय जस्टिस श्री संजय यादव साहब ने मध्यस्थता केन्द्र का ई-लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में लखनादौन में माननीय जिला न्यायाधीश श्री पी के शर्मा, एडीजे साहब श्री मोहित दीवान, श्री संजय ठाकुर, श्री सी के बारपेटे, मजिस्ट्रेट श्रीमती सुचिता श्रीवास्तव, श्री अरविंद टेकाम, श्री सचिन ज्योतिष, श्री नृपेंद्र परिहार, श्रीमती ज्योति टेकाम, एस डी एम श्री सिद्धार्थ जैन, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री क एल यादव एवं बड़ी संख्या में अन्य अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी, पी डब्लू डी अधिकारी श्री आनंद गोल्हानी, आमजन व पक्षकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय जिला न्यायाधीश महोदय ने सभी पक्षकारों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा अधिक से अधिक मामले मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण करने का संदेश दिया। मध्यस्थता का यह उपहार। ना किसी की जीत ना किसी की हार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *