test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

आज मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, 40 एक्टिव केस

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस देर रात प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिवनी नगरीय क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी में 1, अकबर वार्ड में 1, ग्राम कलबोड़ी में 1, छपारा में 1 एवं कुरई विकासखण्ड के ग्राम रमपुरी में 1 तथा बरघाट के ग्राम चिमनाखारी में 1 मरीज सहित कुल 6 नए पॉजिटिव केस मिलें है। वहीं 2 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 49072 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1431 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1381 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 40 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 38 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *