test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

पीजी कॉलेज में सूक्ष्म जीवों के अनोखे संसार में छिपी आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की संभावनाएं पर वेबीनार कल

सिवनी। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में शुक्रवार को दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के द्वारा एक वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश चिले ने बताया कि वेबीनार की मुख्यवक्ता डॉ. सीमा भास्कर प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र हैं। वेबीनार का विषय “सूक्ष्म जीवों के अनोखे संसार में छिपी आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की संभावनाएं” है। उक्त वेबीनार में अधिक से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जुड़ने एवं रोचक विषय में जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित होने की बात कही गई है। वेबीनार के माध्यम से जानकारी दी जाएगी कि कैसे सूक्ष्म जीवों का उपयोग नवीन रोजगार प्रारंभ करने आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जा सकता है। वेबीनार की लिंक विद्यार्थी को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। महाविद्यालय की फेसबुक पेज में भी उक्त लिंक उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *