test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

12वीं का रिजल्ट 10वीं11वीं के नम्बरों और,,, के आधार पर

भोपाल/सिवनी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस वर्ष भी परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द होने के दूसरे दिन मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भी 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। अब 12वीं बोर्ड का रिजल्ट किस तरह तैयार किया जाएगा इसके लिए फार्मूला तैयार किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने बारहवीं के विद्यार्थियों को 10वीं और 11वीं कक्षा की सालाना परीक्षा में मिले नंबरों और 12वीं कक्षा की छमाही परीक्षा के अंकों के वेटेज के आधार पर नंबर दिए जाने की बात कही है।

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है की फिलहाल विचार मंथन और विशेषज्ञों से ली गई राय के बाद सबसे उपयुक्त फार्मूला यही लग रहा है। परमार ने अलावा अन्य फार्मूले पर भी विचार किया कहा कि सीबीएसई भी संभवत इसी फार्मूले पर रिजल्ट तैयार कर सकता है, लेकिन इसके अलावा अन्य फार्मूला पर भी विचार किया जा रहा है। लेकिन इसके अलावा ज्यादा विकल्प नहीं है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *