सिवनी स्वास्थ्य

सोशल मीडिया के माध्यम से चलाया जागरूकता अभियान

सिवनी। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने सोशल मीडिया के माध्यम से चलाया जागरूकता अभियान
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति प्रोफ़े. कपिल देव मिश्र के संरक्षण, एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रोफ़े. अशोक कुमार मराठे के मार्गदर्शन व मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवांशु गौतम एवँ जिला संगठक डॉ डी.पी. ग्वालवांशी के निर्देशन में दिनांक 26/05/2021 दिन बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना मुक्त इकाई (रादुविवि जबलपुर) जिला सिवनी के वरिष्ठ स्वयंसेवक भगवानदास साहू, निहाल कृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सोशल मीडिया में माध्यम से जनजगरूकता अभियान चलाया।

अभियान का शीर्षक मेरा मास्क मेरी सुरक्षा- मास्क हर रोज, कोरोना को वैक्सीन का डोज को लेकर सिवनी जिले की विभिन्न रासेयो इकाइयों ने अभियान में सहभगिता किया जिसमे मुख्य रूप से पी जी कॉलेज सिवनी, विवेकानंद कॉलेज लखनादौन, बरघाट कॉलेज, केवलारी कॉलेज के रासेयो स्वयंसेवको ने एक साथ मिलकर सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्टर बनाकर पोस्ट किए जिसमें फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर जन जन तक मास्क के प्रति जागरूकता तथा वैक्सिनेशन के लिए जागरूकता फैलाने हेतु संयुक्त रूप से जनजगरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में सिवनी पी जी कालेज के 65, लखनादौन के 50 तथा सम्पूर्ण जिले से लगभग 170 स्वयंसेवकों ने जागरूकता अभियान में सहभगिता किया। जिसमें स्वयंसेवक संजय सिंह बंजारा, अनिल यादव, रानी सनोडिया, शिखा पराशर, अजय बघेल, विनय पवार, विवेक विश्वकर्मा, विनय चौहान, प्रदूम रजक द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

सिवनी जिले के रासेयो जिला संगठक डॉ डी पी ग्वालवांशी द्वारा इस जागरूकता अभियान की प्रशंशा करते हुए एसे ही नवाचारों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने हेतु प्रेरित किया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *