test
Breaking
19 Apr 2026, Sun

नए व बिगड़े कृषि उपकरण की खरीदी, सुधार के लिए शीघ्र दुकान, एजेंसी खोला जाए : शिवराम सनोडिया

सिवनी। खरीफ की फसल के लिए किसान अब जुट गए हैं। जून माह के प्रथम सप्ताह से किसान खरीफ की फसल के लिए बोबनी कार्य में जुट जाएंगे। शासन प्रशासन द्वारा कोरोना कर्फ्यू में खाद बीज की दुकान को खोले जाने के लिए छूट तो दे दी गई है, लेकिन किसानों के समक्ष अब यह सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है कि वह खेती में प्रयुक्त कृषि उपकरण जो खराब हो गए हैं जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता है। व नए उपकरण की खरीदी कर बोबनी का कार्य कर सकें। ऐसे इन सभी कृषि उपकरणों को सुधारे जाने व नए कृषि उपकरण, यंत्र की खरीदी किसान आसानी से कर सकें इसके लिए किसानों ने प्रशासन से संबंधित दुकानों को भी खोले जाने की मांग की है।

सिमरिया निवासी प्रगतिशील किसान शिवराम सनोडिया ने सिवनी कलेक्टर से मांग की है कि आगामी फसल की बोबनी अन्नदाता अच्छे से कर सकें इसके लिए जिस तरह से खाद बीज की दुकान खोली गई है। उसी तरह से किसान कृषि उपकरण खरीद सके और जिन किसानों के कृषि उपकरण खराब हो चुके हैं उनका रिपेयरिंग भी करा सकें। इसके लिए ऐसी दुकानों को भी खोले जाने की मांग की है।

किसानों ने बताया कि खराब हो चुके कृषि उपकरणों की शीघ्र ही सुधर की आवश्यकता है। साथ ही नए कृषि उपकरण की भी खरीदारी किया जाना नितांत आवश्यकता है। जिससे किसान कृषि का कार्य आसानी से कर सकेंगे। कृषि उपकरण में ट्रैक्टर, सीडड्रिल, कल्टीवेटर आदि सामान की खरीद बिक्री व सुधार केंद्र दुकान , एजेंसियों आदि को खोले जाने की मांग की गई है। वही किसानों ने अपनी चिंता में बताया कि अगर अभी दुकान एजेंसी नहीं खोली गई तो किसान कृषि उपकरणों के अभाव में आगामी खरीफ फसल की बोवनी खेतों को तैयार किए जाने का काम वह आसानी से नहीं कर पाएंगे इससे खरीफ फसल के उत्पादन में काफी बुरा असर पड़ेगा और किसानों को काफी नुकसान भी होगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *