कंटेनर की टक्कर से फैयाज अंसारी व 16 वर्षीय पुत्री फ़िज़ा की मौत, दूसरी पुत्री गंभीररूप से घायल

सिवनी। नागपुर से सिवनी दिशा की ओर आ रहे एक बाइक सवारों को पीछे से आ रहे एक कंटेनर चालक ने कुरई मार्ग में गुरुवार सुबह 7 बजे जोरदार टक्कर मार दिया। कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग में हुए इस भीषण हादसे में पिता पुत्री की मौके पर मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय बालिका को उपचारार्थ नागपुर ले जाया गया है।

कुरई थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने ताजा समाचार को सड़क हादसे के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह 7:00 बजे नागपुर से सिवनी दिशा की ओर एक कंटेनर जा रहा था। वही नागपुर से सिवनी दिशा की ओर एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 22 एमजे 9842 में फैयाज अंसारी (45) निवासी नागपुर अपनी दो पुत्री 16 वर्षीय फ़िज़ा अंसारी और 12 वर्षीय आलीजा अंसारी के साथ सिवनी की ओर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे कंटेनर चालक ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक फैयाज अंसारी और 16 वर्षीय पुत्री फ़िज़ा अंसारी कंटेनर की चपेट में आ गए जहां उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल आलीजा अंसारी को उपचारार्थ नागपुर ले जाया गया है। इस सड़क हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कुरई पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *