test
Breaking
19 Apr 2026, Sun

युवक को पेड़ से बांध किया आग के हवाले, हत्यारों की पतासाजी में जुटी डूंडासिवनी पुलिस

सिवनी। डूंडासिवनी थाना अंतर्गत गुरुवार की सुबह बरघाट रोड स्थित बाघदेव बंजारी के समीप चांदमारी नाले में एक युवक का आग से झुलसा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई।
डूंडासिवनी थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि गुरुवार को सुबह बरघाटरोड स्थित बाघदेव बंजारी से पहले चांदमारी स्थान के समीप नाला में एक पेड़ में लगभग 25 वर्षीय युवक को गमछे से बांधकर और उसे आग जलाकर हत्या किए जाने की बात आसपास के लोगों ने सुबह वहां से गुजरते वक्त उक्त मृत युवक को देख तत्काल सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर डूंडासिवनी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक युवक का पोस्टमार्टम किए जाने के लिए शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध धारा 302 हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने ताजासमाचार को बताया कि मृत युवक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई है, वहीं हत्या करने वाले शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *