test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

बरघाट : जेवनारा के पास डम्पर-बाइक की टक्कर, 1 मृत, महिला घायल

सिवनी। बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी-बालाघाट रोड के बरघाट-जेवनारा गांव के बीच श्याम पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार सुबह 11 बजे एक अज्ञात डम्पर की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई व बाइक में सवार एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जेवनारा के समीप श्याम पेट्रोल पंप के पास एक बाइक में जितेंद्र कुशराम व एक अन्य महिला बाइक से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे एक अज्ञात डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के क्षेत्रवासियों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
108 के पायलट धर्मेंद्र पटले व डॉक्टर बृजेश राहंगडाले मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचारार्थ भर्ती कराया। वही डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार जारी है। बरघाट पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। 94 2462 9494 में सभी प्रकार की न्यूज के लिए, जानकारी फ़ोटो दे सकते हैं।

ताजासमाचार न्यूज अपनों को शेयर करें।                                                                           — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *