“अंतर्राष्ट्रीय आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर “शेयर टू शाइन” पहल के तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी खुशियां, स्वर्गीय निवेदिता को दी श्रद्धांजलि”
सिवनी। समाज सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने वाले आर्ट ऑफ गिविंग अभियान के तहत 17 May 2026 को आर्ट ऑफ गिविंग के अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से जिला समन्वयक जाहिर खान ने सिवनी शहर के जुग्गी/झोपड़ी वाले इलाके में पहुंचकर जरूरतमंद एवं पिछड़े बच्चों के बीच खुशियां बांटी।
इस वर्ष की थीम “Share To Shine” के अंतर्गत उन्होंने ऐसी जगह चुनी जहाँ वास्तव में असहाय एवं झोपड़ी में रहने वाले परिवार निवास करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को एक-दूसरे की सहायता करने, बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाने तथा उन्हें आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खाद्य सामग्री, फल, चॉकलेट, फ्रूटी, चिप्स, बिस्कुट एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं वितरित की गईं। साथ ही गर्मी को ध्यान में रखते हुए बच्चों को चप्पल भी वितरित की गईं, जिससे बच्चों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।
जिला समन्वयक जाहिर ने बताया कि आर्ट ऑफ गिविंग केवल एक संस्था या अभियान नहीं, बल्कि मानवता को जोड़ने का एक माध्यम है। यदि हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करते हैं, उसे थोड़ा समय देते हैं या उसकी कठिन परिस्थितियों में उसके साथ खड़े रहते हैं, तो यही सच्चे इंसान होने का सबसे बड़ा प्रमाण है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवनभर इंसानों के प्रति प्रेम एवं असहाय लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
गतिविधियों के दौरान बच्चों को आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक Achyuta Samanta के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि वे प्रतिवर्ष देशभर में यह अभियान संचालित करते हैं तथा उनकी Kalinga Institute of Social Sciences में लगभग 40 हजार बच्चे निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जहाँ भोजन एवं आवास की सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों के रूप में अंकित ठाकुर, संदीप कुमार उईके, सुमित हनवत, साहिल खान, उपदेश डेहरिया, नीतू करवेति, रवीना मशराम, भवि डेहरिया, मुस्कान चौकसे, दिशा बघेल एवं कीर्ति ने सहयोग प्रदान किया। सभी ने समाज में Art of Giving की भावना को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।
साथ ही यह कार्यक्रम हमारी स्वयंसेवक स्वर्गीय निवेदिता को श्रद्धांजलि स्वरूप भी आयोजित किया गया। उनके स्वर्गवास को एक माह पूर्ण होने पर उनकी स्मृति एवं सेवा भावना को सम्मान देने हेतु इस पहल को समर्पित किया गया, ताकि उनकी यादों के साथ जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके।


ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

