test
Breaking
2 Jul 2026, Thu

शिकायत के बाद भी नही दिया ध्यान, सड़क जलमग्न

सिवनी/केवलारी।  जिले की केवलारी नगरपरिषद के दीप ज्योति स्कूल वर्धमान नगर की सड़क पहली ही बारिश में कीचड़, दलदल में तब्दील हो गई है।

नागरिकों ने बताया कि अभी तो बारिश की शुरुआत हुई है और पहले ही बारिश में कच्ची सड़क में चलना दूभर हो रहा है वही गड्ढों में पानी भरे रहने के कारण व आसपास कहीं अत्यधिक कीचड़ हो जाने के कारण बाइक को निकालने में जहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वही पैदल चलना भी दूभर होता है।

वहीं गड्ढों में पारी भर जाने से स्कूली बच्चों और आम लोगों को आने जाने में भरी परेशानी हो रही है। वहीं कीचड़ ओर गड्ढों में पानी भरने से अनेक मौसमी बीमारी भी होने की संभावना है। स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावक ओर कॉलोनी निवासी जिला प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का निदान जल्द से जल्द किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *