test
Breaking
3 Jul 2026, Fri

अन्वी चतुर्वेदी का सुयश, 12वीं सीबीएसई में 93 प्रतिशत

डी पी सी रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल में बायोलॉजी में प्रथम स्थान.

सिवनी। म प्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव,सामान्य,पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था स्पीक पूर्व नाम सपाक्स के जिला अध्यक्ष/जिला नोडल अधिकारी, म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ प्रद्युम्न चतुर्वेदी एवं शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ डॉ अर्चना चतुर्वेदी की लाड़ली बिटिया, डी पी सी रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल में अध्ययनरत अन्वी चतुर्वेदी (कुहू) ने सी.बी.एस. ई.बारहवीं बायोलॉजी संकाय में 93 % अंक से,डी पी सी रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।

अन्वी चतुर्वेदी की उपलब्धि पर दादी श्रीमती सरस्वती चतुर्वेदी,नानी श्रीमती स्नेहलता दुबे,बड़े पापा मम्मी हर्ष – साधना चतुर्वेदी, डॉ के के – डॉ अमिता चतुर्वेदी,डॉ आर.के- छाया चतुर्वेदी,अजय – निधि चतुर्वेदी परिजन, मित्रगणों सहित डी पी सी रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल के स्टॉफ द्वारा बधाई दी जाकर अन्वी चतुर्वेदी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *