सिवनी। वन विभाग की टीम ने सोमवार को सुबह लगभग 6:00 बजे गस्ती के दौरान विलुप्त प्रजाति कउवा कास्ट बड़ी मात्रा में पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
मुख्य वन संरक्षक सुश्री संध्या सिंह के निर्देश पर, वन मंडल अधिकारी गौरव मिश्रा दक्षिण सिवनी सामान्य वन मंडल, उपवन मंडल अधिकारी योगेश पटेल के दिशा निर्देशन व वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में जंगल व निजी राजस्व भूमि से अवैध रूप से लकड़ी काटने वालों व अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
हरवेन्द्र सिंह बघेल उपवन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक गोपालगंज ने बताया कि सोमवार को सुबह लगभग 6 बजे गस्ती के दौरान चावड़ी पलारी से एनएच 44 मार्ग शनि मंदिर मार्ग स्थित मंदिर के पास एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 22 जी 1892 को रोका गया जिसमें कउवा जो की विलुप्त प्रजाति है की कास्ट भरी थी। जिसको वन कर्मी द्वारा रोक कर वाहन चालक से वैधानिक दस्तावेज मांगा गया। अवैध रूप से कउवा कास्ट को ले जा रहे आरोपियों ने मौके पर दस्तावेज नहीं दिखा पाए जिससे जप्ती की कार्रवाई की गई।
इस कार्य में हरवेन्द्र सिंह बघेल उपवन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक गोपालगंज, गुरु प्रसाद जंघेला वनरक्षक बीट प्रभारी चावड़ी, कपिल सनोडिया कार्यवाहक वनपाल, शिवलाल काकोडिया कार्यवाहक वनपाल की विशेष भूमिका रही।
वन अधिकारियों ने समस्त कृषकों, ग्रामवासियों, नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निजी खेत, बाड़ी में स्थित पेड़ों की कटाई बिना अनुमति के किसी भी व्यापारी से ना कटवाए और ना ही बेचे। यदि कोई भी कृषक के यहां अवैध रूप से वृक्षों की कटाई करवाई जाती है तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।
जिसके लिए कृषक स्वयं जवाबदार होंगे क्योंकि कुछ व्यापारी कृषकों से कम दाम पर वृक्ष खरीदकर उन्हें कटवा कर देते हैं जिससे पर्यावरण असंतुलित होता है और व्यापारी महंगे दामों में वन उपज को बेचकर लाभ कमा कर कृषकों का शोषण करते हैं।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

