सिवनी। गौमाता सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को धर्मनगरी सिवनी में गौभक्तों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर गौरक्षा के समर्थन में हुंकार भरी। इस दौरान 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली की शुरूआत दलसागर स्थित विसर्जन घाट के सामने हनुमान मंदिर से हुई। श्रद्धालु हाथों
में झंडे-बैनर लेकर ‘गौ माता के सम्मान’ में नारे लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी पंडित ओमप्रकाश तिवारी ने ज्ञापन का वाचन किया। इस सामाजिक एवं गैर-राजनीतिक आयोजन में बड़ी संख्या में गौभक्तों की भागीदारी रही।
इस अवसर पर पंचदशनाम महाकाल अखाड़ा सिवनी के श्री श्री बाल योगी नवनीत जी महाराज, धनराज माना ठाकुर, पंडित गोविंद अवस्थी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं
महिलाओं में श्रीमती गीता अवस्थी, हेमलता तिवारी, सविता तिवारी, अरविन्दजा दुबे, रेखा अवस्थी, आशा श्रीवास्त्री, ज्योति धकाते, मंगला ताम्रकार, खुशबू सनोड़िया सहित अन्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसके अलावा ओमप्रकाश तिवारी, ताराचंद मिश्रा, मयूर दुबे, राजेंद्र दुबे, योगेंद्र अवस्थी, हीरामन तिवारी, महेंद्र मिश्रा, हीरालाल कुल्हाड़े, युधिष्ठिर अवस्थी, संतोष अवस्थी सहित अनेक गौभक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

