सिवनी। नगर के बारापत्थर पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप निवासरत श्री शारदा प्रसाद दुबे का 63 वर्ष की आयु में दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया है।
गणेशगंज देवरीकलां निवासी उम्मा प्रसाद दुबे के बड़े सुपुत्र शारदा प्रसाद दुबे जनपद पंचायत में पंचायत समन्वयक अधिकारी (पीसीओ) के पद से सेवानिवृत हुए थे। हाल ही के दिनों में वे अपने बड़े बेटे के घर दिल्ली गए हुए थे, जहां मंगलवार को सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। छोटा पुत्र कनाडा में है। परिजन बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे दिल्ली से सिवनी पहुँचे हैं।
परिजनों के मुताबिक गुरुवार 30 अप्रैल को सुबह लगभग 9 बजे निज निवास पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप, बारापत्थर सिवनी से अंतिम यात्रा कटंगी रोड सिवनी स्थित मोक्षधान के लिए निकाली जाएगी।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

