सिवनी। सिवनी से जबलपुर दिशा की ओर जा रही यात्री बस गुरुवार की शाम लगभग 6:15 बजे छपारा से आगे छपारा बंजारी माता मंदिर के बाईपास स्थित पहाड़ी के किनारे गहरी खाई में बस जा घुसी। अनियंत्रित बस गहरी खाई में घुसते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार लगभग 6 लोगों को चोटे आई।
यात्रियों ने बताया कि बस के चालक से पूछने पर उन्होंने बताया कि बस का स्टेरिंग फेल हो गया था और वही मौसम खराब के चलते बस से नियंत्रण हट गया। एक बड़ी दुर्घटना को टालने के लिए बस चालक ने बस को गहरी खाई में गिरने से बचाते हुए थोड़ा आगे बस को ले गया और एक छोटी खाई में पहाड़ी से सटकर बस जा गिरि।
हालांकि बस पूरी तरह से पलटी नहीं लेकिन बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। व बस के शीशे टूट गए। बस के काँच से टूटने से कुछ यात्रियों के चेहरे पर कांच गढ़ गए।







ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

