सिवनी। ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के माता जी की जन्मस्थली में माता जी की मूर्ति एवं नाना नानी जी की मूर्ति का प्रथम वार्षिकोत्सव अत्यंत प्रसन्नता के साथ सभी लोगों ने आचार्य हितेंद्र पाण्डेय के सानिध्य में गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, रुद्राभिषेक के साथ संपन्न किया।
ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की माताजी श्री गिरिजा देवी की जन्मस्थली मात्रधाम में पिछले वर्ष वैशाख कृष्ण दशमी तिथि को माता गिरिजा देवी एवं नाना नानी की मूर्ति का अनावरण वर्तमान के ज्योतिष पीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरlनंद सरस्वती जी एवं द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज, अग्नि पीठाधीश्वर आचार्य ब्रह्म ऋषि रामकृष्णlनंद जी महाराज एवं ब्रह्मचारी सुबोधlनंद जी महाराज के सानिध्य में वैशाख कृष्ण दशमी को संपन्न हुआ था जिसे आज पुनः वार्षिकोत्सव के रूप में श्री भगवत सनोदिया एवं आचार्य हितेंद्र पांडेय जी के आचार्यत्व में अनेक लोगों ने मिलकर के गणेश पूजन , नवग्रह पूजन, रुद्राभिषेक आदि का कार्य संपन्न हुआ रात्रि में भजन संध्या भी संपन्न हुई।
इस अवसर पर विधि विधान से पूजा पाठ की गई। जहां बड़ी संख्या में भक्तजनों की उपस्थित रही।




ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

