सिवनी। 17 अप्रैल, 2026 को कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी कर रहे चार लोगो को धर दबोचने में सफलता हासिल की।
विगत रात्रि को दौरान पुलिस पेट्रोलिंग के लूघरवाडा शराब दुकान के सामने चैक किया गया जो एक पिकअप वाहन मे शराब भरकर अन्य स्थान पर ले जाने की तैयारी की जा रही है। सफेद रंग की पिकअप वाहन में अवैध शराब के विक्रय हेतु शहर में परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश तिवारी द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु लूघरवाडा शराब दुकान के सामने पहुंचकर घेराबंदी कर सफेद रंग की पिकअप वाहन को बैंक करने पर पिकअप वाहन में कुल 121 कार्टून में बीयर MOUNTS 6000 मे कुल मात्रा 1452 लीटर कुल कीमती 2,67,289/-रुपये शराब मिली वाहन चालक से नाम पता व शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर अपना नाम देवीप्रसाद पिता दयाराम पवार उम्र 45 साल निवासी परासिया थाना बंडोल सिवनी का रहना तथा अवैध शराब के संबंध में दस्तावेज पुछे गये जो पुलिस को गुमराह करने के लिये एक आबकारी वेयर हाउस का एक बिल्टी पेपर दिखाये जिसको बारिकी से चेक करने पर पाया गया की जिस वाहन का पेपर दिखाया गया उक्त शराब किसी अन्य वाहन मे भरकर अबैध लाभ अर्जित करने हेतु लूघरवाडा शराब दुकान से नगझर शराब दुकान ले जाने की योजना बना रहा था जो उक्त कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय पाए जाने से उक्त पिकअप वाहन सहित अवैध बीयर शराब को जप्त किया गया है। तथा आरोपी की विधिवत् गिरफ़्तारी कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया उक्त शराब लूघरवाडा शराब दुकान से वाहन पिकअप वाहन क्र. MH40CT4630 मे भरकर नगझर शराब दुकान लाई जा रही थी।
उल्लेखनीय है कि नशे के विरुध्द कार्यवाही करते दिनाक 08/03//2026 को गंज निवासी कमल मानाठाकुर से एक बुलेरो वाहन से 339.28 लीटर शराब जप्त की जाकर आरोपी को जेल भेजा गया था
इसी प्रकार दिनांक 30/03/2026 को कोतवाली पुलिस के व्दारा NDPS ACT के तहत करते अबैध रुप से गांजा विक्री करते हुए आरोपी शिवम कुचबुंदिया पिता बिंदु कुचबुंदिया निवासी पचमढी रोड पिपरिया होशंगाबाद पर कार्यवाही की गई थी । अवैध नशे के विरुध्द सिवनी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।
गिरफ़्तार आरोपीः- (1) आकाश जैसवाल पिता मिश्री लाल जैसवाल उम्र 27 साल निवासी शास्त्री नगर थाना करैली जिला प्रयागराज (उ.प्र.)। (लूघरवाडा शराब दुकान का गद्दीदार) (2) मनोज पिता कृपालसिंह बघेल उम्र 34 साल निवासी छिन्दवाडा रोड भगवतनगर थाना कोतवाली जिला कोतवाली । (उक्त कार्य मे गद्दीदार को सहयोग करने वाला)
(3) देवीप्रसाद पिता दयाराम पवार उम्र 45 साल निवासी परासिया थाना बंडोल (पिकअप वाहन का चालक)
(4) संदीप चंद्रवंशी पिता रामप्रसाद चंद्रवंशी उम्र 25 साल निवासी ग्राम झीलपिपरिया थाना डुण्डासिवनी । (उक्त कार्य मे गद्दीदार को सहयोग करने वाला)
कुल जप्तीः- 121पेटी बीयर कुल मात्रा 1452 लीटर कीमती करीब 2,67,289/-रुपये और एक पिकअप वाहन क्र. MH40CT4630
सराहनीय कार्य:- थाना प्रभारी कोतवाली श्री सतीश तिवारी, सउनि जसवंत ठाकुर, प्र.आर. मुकेश गोडाने, मनोज पाल, मनोज मरावी, आर. सिध्दार्थ दुबे, प्रतीक बघेल, सतीश इनवाती, प्रदीप चौधरी, रत्नेश कुशवाहा, सुधीर डेहरिया, अजेन्द्र पाल, राजेन्द्र राजपूत, मुकेश चौरिया की सराहनीय भूमिका रही।




ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

