Breaking
19 Jul 2026, Sun

सड़क से ऊंची है यहां रेल पात, फिसल रहे बाइक के चाक, बढ़ी दुर्घटनाएं

सिवनी। सिवनी के छिंदवाड़ा चौक से छिंदवाड़ा जाने वाले मार्ग पर स्थित शनि मंदिर गंगानगर के समीप रेलवे फाटक के मार्ग का डामर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। रेल की पात के किनारे चौड़े और गहरे गड्ढे हो जाने से यहां से गुजरने वाले बाइक चालक रेल की चिकनी पात की चपेट में आने से बाइक के पहिए फिसल रहे हैं जिससे यहां से गुजरने वाले बाइक चालक वही गिरकर जख्मी हो रहे हैं। यहां हो रहे आए दिन दुर्घटनाओं से नागरिक खासे परेशान हैं।

आसपास के नागरिकों ने बताया कि रेल के पास गहरा गड्ढा होने से यहां छोटे बड़े वाहन फंस जाते हैं और बाइक के पहिए आगे नहीं बढ़ते जिससे पीछे से आने वाली बाइक सामने वाली बाइक से भी टकरा जाती है जिसके कारण यहां दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया है।

रेलवे की भूमि पर रेल के पात के आसपास डामर नहीं होने व गड्ढे हो जाने से कई जगह रेल की पात अब सड़क से ऊपर हो गई है जिसके कारण बाइक चालकों को यहां से अपनी बाइक आगे निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने बताया कि यहां हो रही घटनाओं में ऐसा कोई दिन नहीं होता कि यहां से गुजरने वाले वाहन छोटे बड़े हादसों के शिकार ना हो रहे हो।

नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही रेल पात के आसपास हुए गड्ढो को भरकर समतल किया जाए व डामरीकृत कार्य शीघ्र ही किया जाए जिससे यहां से आवागमन में किसी को असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *