test
Breaking
21 Jun 2026, Sun

भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव की तैयारी शुरू

सिवनी। जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. श्री दिलीप तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा डूंडासिवनी क्षेत्र में निवासरत विप्रजनों के घर घर जाकर भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर निकलने वाली वाहन रैली एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया।

ब्राह्मण समाज नगर अध्यक्ष श्री अशोक तिवारी, परशुराम वाहिनी सिवनी के जिला अध्यक्ष पं. सूर्यकांत चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान श्री परशुराम प्राकट्य महोत्सव 2026 के उपलक्ष्य पर जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में दिनाँक 19 अप्रैल 2026 को मठ मंदिर प्रांगण से विशाल शोभायात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिले के समस्त ब्राह्मण बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने चौपहिया/दुपहिया वाहन के साथ अपनी उपस्थिति प्रदान कर शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *