test

परशुराम जी के जन्मोत्सव पर छपारा में होगा भव्य आयोजन

छपारा।  भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज छपारा निकालेगा। भव्य शोभायात्रा छपारा ब्लाक ब्राह्मण समाज द्वारा सनातन धर्म के भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव शोभायात्रा एवं परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया 19 अप्रैल को प्रातः 09 बजे सिद्ध बाबा मंदिर में पूजन दोपहर 3 बजे से हनुमान मंदिर संजय कालोनी चौक में सुंदर कांड हनुमान चालीसा पाठ उसके बाद उसी स्थान से ब्रास बैंड के साथ भव्य झांकी पुरोहितों द्वारा शंख ध्वनि वेद मंत्रों के वाचन के साथ शोभायात्रा बस स्टैंड राममंदिर झंडा चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल प्राचीन शिवमन्दिर बैनगंगा तट पहुंचेगी जहां पूजन के बाद कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।

समाज के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पुरोहित संघ अध्यक्ष चंद्रकुमार दुबे, सचिव राजनारायण तिवारी प्रवक्ता राकेश तिवारी एवं ब्लाक संयोजक नीरज दुबे ,संजय पांचपांडे, राघवेंद्र पाठक, पंकज जोलदेव, शांत दुबे,दिनेश अवस्थी,राजेश राजोरिया,उमेश उदेनिया, पीयूष शर्मा,शिवा पाठक ने बताया इस कार्यक्रम में छपारा नगर सहित गणेशगंज देवरी गुंदरई चमारी नादिया सुकराटोला बखारी बडोल आदि जगह से सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग सम्मिलित होंगे जिसके लिए महिला समाज युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारी में जुटे हैं युवा वाहिनी नगर प्रमुख सृजन दुबे एवं उनकी युवावाहिनी टीम ने बताया पूरे नगर को भगवा झंडे तोरन द्वार बैनर आदि से सजाया जायेगा पूरे नगर वासी भी ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा के स्वागत के लिए उत्सुक हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *