test

स्वास्थ्य और शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता : कलेक्टर नेहा मीना

कलेक्टर श्रीमती नेहा_मीना ने संभाला पदभार

सिवनी।  सिवनी जिले की नवागत कलेक्टर नेहा मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहां की उनकी पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य और शिक्षा है, साथ ही वे जिले के विकास के लिए सतत रूप से कार्य करेंगी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2014 बैच की अधिकारी श्रीमती नेहा मीना ने आज सिवनी पहुंचकर विधिवत रूप से कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्रीमती मीना ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं की संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बेहतर प्रशासनिक परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, अपर कलेक्टर श्री सीएल चनाप सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती नेहा मीना इससे पूर्व कलेक्टर, झाबुआ के रूप में पदस्थ थीं, जहां उन्होंने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मठ मंदिर में किया पूजनअर्चन

नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा आज जिले के प्राचीन मठ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर दर्शन किए गए। कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व उन्होंने भगवान से जिले की सुख-समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।

सिवनी जिले को भगवान शिव की नगरी के रूप में जाना जाता है, जहां धार्मिक आस्था एवं परंपराओं की विशेष मान्यता है। ऐसे में कलेक्टर श्रीमती मीना द्वारा कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व मंदिर में पूजन-अर्चन किया जाना जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं के प्रति उनके सम्मान को प्रदर्शित करता है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मीना ने मंदिर प्रबंधन से भी चर्चा कर मंदिर एवं प्रबन्धकीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक सुझाव भी दिए।इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।     

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *