सिवनी। जिले से 170 किलोमीटर सुदूर बिकास खंड घंसौर के ग्राम झिंझरई में किसान नारायण सिंह पटेल, उपेंद्र पटेल , अखिलेश पटेल के खेत में गेहूं की फसल जल गई।
उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि बिजली के झूलते तार की चिंगारी से आग लग गई ओर देखते देखते फसल जल गई।
मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि उदासीनता के चलते फसल जली। झूलते तार कई बार मांग के बाद ठीक नहीं किए वही फसल ओर गर्मी को देखते हुए बिजली बंद नहीं करना आग लगने का कारण है।
बिजली विभाग की पूर्ण लापरवाही खसरा नंबर 25 रखवा 0.85 हेक्टर की फसल जलकर खाक हो गई। तत्काल फसल नुकसानी की मांग ग्रामीणों ने की। वही ग्रामीणों की बड़ी मशक्कत से आग बुझाई। वरना पूरे गांव के किसानों की फसल जल जाती। जिला प्रशासन से मांग है कि किसान को तत्काल फसल का मुआवजा दिया जावे।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

