सिवनी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन पर आज सिवनी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कचहरी चौक पर धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की मोहन यादव सरकार की विफल नीतियों के कारण आज सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के अन्नदाता किसान गेहॅू खरीदी न होने के कारण परेशान है।
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की उपज गेहॅू फसल के उपार्जन की तारीखे बार-बार बढ़ाई जा रही है, पहले 23 मार्च फिर 01 अप्रेल, 10 अप्रेल और अंत में 15 अप्रेल कर दी गई है, जिस कारण किसान अत्यधिक आक्रोशित है। यह समय किसान एवं अन्य दूसरे लोगो के घरो में बेटा-बेटियो के विवाह के अलावा अन्य मांगलिक कार्यो का रहता है।
भाजपा सरकार द्वारा समय पर गेहॅू खरीदी न किये जाने से किसान आर्थिक कमी से अपने पारिवारिक दायित्वों को पूरा नही कर पा रहा है बाध्य होकर उसे सूदखोरो के चंगुल में फसना पड़ रहा है। गेहॅू खरीदी न किये जाने के बावजूद भी सरकार के आदेश से सहकारी संस्थाओं द्वारा ऋण वसूली का किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है, किसान मजबूर होकर डिफाल्टर होने के भय से अपनी फसल को 2000 से 2200 रूपये के औने पौने दामो पर बिचौलियों को बेचने मजबूर हो रहा है, वर्तमान में किसानों को अपनी उपज के समानांतर लागत के चलते जिले के किसानो को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। जिसके फलस्वरूप किसान कर्ज के बोझ तले दबते चले जा रहे है।
जिला कलेक्टर सिवनी के आदेशानुसार किसान यदि अगली फसल की तैयारी के लिए गेहॅू की नरवाई जलाता है ऐसे किसानो पर 5 हजार रूपय का जुर्माना लगाने के आदेश जारी किये गये है, जो कि सर्वथा अनुचित है जिला कांग्रेस द्वारा मांग की गई है कि जिला कलेक्टर इस आदेश को तुरंत वापिस ले या कि नरवाई नष्ट करने के लिए सरकार कोई उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराये।
भारतीय जनता पार्टी के नेता वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार ने विधानसभा चुनाव पूर्व किसानो को तरह तरह के प्रलोभन देकर सरकार तो बना ली किन्तु अपने किये गये वादो को निभाना भूल गये, प्रदेश का समूचा कृषक वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है।
धरना आंदोलन को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेश मरावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही गैर जिम्मेदारी पूर्ण नीति से प्रदेश का किसान परेशान है प्रदेश सरकार ने 2700 रू. प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेहॅू खरीदने का वादा किया था, सरकार द्वारा आज तक गेहॅू की खरीदी नही की सिर्फ तारीख पे तारीख देकर किसानों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। एक और जहॉ किसानों का गेहॅू नही खरीदा जा रहा है वही दूसरी और सहकारी संस्थाओं द्वारा किसानो से की जाने वाली ऋण वसूली को तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिया है। जो कि किसानों के साथ खुलेआम धोखाधड़ी के श्रेणी में आता है श्री मरावी ने कहा कि किसानों के गेहॅू की खरीदी शीद्य्र अतिशीद्य्र की जाये, नही तो कांग्रेस पार्टी आगामी समय में पुनः आंदोलन करने बाध्य होगी।
धरना आंदोलन को सम्बोधित करते हुये केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठा. रजनीश सिंह ने कहा कि मैंने विधानसभा में बार बार किसानों की समस्याओं को विधानसभा में उठाया इसके बावजूद सरकार ने किसानों के विषय को लगातार नजर अंदाज कर गोल मोल जवाब देती है आज सिवनी जिले में ही नही पूरे प्रदेश में किसानों की हालत बद से बदत्तर है किसान की फसल आ चुकी है सरकार खरीदी में हीला हवाला कर रही है जिस कारण किसानों का गेहॅू घर और खलिहान में रखा हुआ है। मौसम विभाग द्वारा खराब मौसम का अनुमान बताया जा रहा है जिससे उसकी परेशानी ज्यादा बड़ती जा रही है। श्री सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को शत प्रतिशत मुआवजा राशि दी जायेे एवं प्रभावित किसानों का फसल ऋण मांफ किये जाने की मांग की।
श्री राजा बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरा खेल भारतीय जनता पार्टी के सिंडीकेट का चल रहा है, किसानों के गेहॅू को खरीदने की तारीखे इस लिए बढ़ाई जा रही है ताकी भाजपा के सिंडीकेट को ही अपना माल बेच सकें, एक दूसरे से श्रेय लेने के लिए सिंडीकेट के मुखिया जिले की सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष यदि ये लोग किसानों के हित में एक आंदोलन कर देते तो किसानों की समस्या समाप्त हो जाती। भाजपा सरकार द्वारा गेहॅू खरीदी की टाईम लाईन बार बार बढ़ाई जा रही है जो कि अनुचित है बिचौलियों को औने मौने दामो पर गेहॅू खरीदी का मौका दिया जा रहा है। श्री बघेल ने आगे कहा कि सिवनी से खाद की बोरियॉ छिन्दवाड़ा भेजी जा रही है भाजपा का सिंडीकेट इस मामले में चुप्पी साधे हुये है।
किसान आंदोलन को मोहनसिंह चंदेल, जेपीएस तिवारी, खुमानसिंह ठाकुर, देवेन्द्रसिंह ठाकुर, तेजसिंह रघुवंशी, दिनेश सिंह ठाकुर, प्रभात सिंह ठाकुर, मुबारक खान, दुपेन्द्र अमूले, नितिन डेहरिया, मनोज राहंगडाले, देवेन्द्र सरवैया, हुकुमचंद सनोडिया, शिवदीप डेहरिया, विष्णु करोसिया, प्रभातसिंह ठाकुर, नितिन डेहरिया, धनंजयसिंह, विनोद यादव, शुभम सनोडिया, ने सम्बोधित किया।
धरना आंदोलन में जिला कांग्रेस संगठन महासचिव मो.हनीफ खान, एड़ बेनीशंकर शर्मा, टेकचंद बोपचे, सुरेन्द्र करोसिया, अतुलचंद मालू, घनश्याम सनोडिया, पदम सनोडिया, श्यामसिंह ठाकुर, तनवीर अहमद, मनोज राहंगडाले, श्रीओम शिवहरे, यशपाल भलावी, उत्तमसिंह धुर्वे, मुकेश चीकू सक्सेना, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य मोन्टू भूरा, आजम दीवान अली, तामसिंह टेम्भरे, कमलेश सनोडिया, राजू सनोडिया, सुभाष बघेल, अशोक नर्वेती, विजय उइके, अनिल मर्सकोले, श्रीमती गीता ठाकुर, श्रीमती विमला ठाकुर, श्रीमती ललिता बघेल, श्रीमती पवनरेखा रिनायत, श्रीमती सुनीता वर्मा, श्रीमती पूजा बरकडे़, लकी हर्षवर्धनसिंह बघेल, राजिक अकील, रंजीत यादव, धु्रवनारायण चौधरी, मोहनसिंह ठाकुर, बाबा भाई, नन्दू यादव, रामप्रकाश बघेल, ब्रम्हानसिंह बघेल, पप्पी दीवान, सलाम कुरैशी, किशोरी कुंजाम, राजेश सोलंकी, शिवकुमार बिसेन, अदनान खान, प्रखर शर्मा, अभिषेक डेहरिया, संतोष ठाकुर, सुनील पंचेश्वर, गणेश भगत, शंकरलाल डेहरिया, आशीष शेंडे, सतेन्द्र बघेल, सरदारसिंह बघेल, पेसूराम सनोडिया, आरिफ सफारी, राजेश खरे, गोपाल परते, सोमनाथ भलावी, चैनसिंह इनवाती सहित भारी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

