test
Breaking
2 Apr 2026, Thu

ग्राम मुंडरई में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

सिवनी/छपारा। फरियादी अशोक पिता कढोरी झारिया उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम मुंडरई थाना छपारा ने रिपोर्ट किया कि इसकी माँ लली बाई झारिया दिनांक 31.03.2026 को घर से शाम 4.30 बजे ग्राम मुंडरई के चुरकीवारी जंगल मे महुआ बीनने गई थी रात करीबन 7 बजे तक लली बाई झारिया घर वापस नही आयी तो पता तलाश करने पर लली बाई झारिया का शव चुरकीवारी जंगल मे सूखे सागौन के पेड के नीचे चित अवस्था मे पडा हुआ मिला जिसके चेहरे एवं सिर में गंभीर चोट के निशान थे एवं चेहरा खून से लथपथ था थाना छपारा मे मर्ग क्रमांक 16/2026 धारा 194 BNSS कायम कर जाँच प्रारम्भ की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए छिन्दवाडा से एफएसएल टीम, सिवनी से, फिंगर प्रिन्ट विशेषज्ञ एवं डाग स्काट टीम व्दारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। तो घटना स्थल से कुछ दूरी पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी हुई सागौन की लकडी जप्त की गई एवं प्रारम्भिक जाँच पर मृतिका लली बाई की अज्ञात व्यक्ति के व्दारा हत्या करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यह कि मामले की गंभीरता को देखते हुए  सुनील कुमार मेहता पुलिस अधीक्षक सिवनी के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मामले के अज्ञात आरोपी की तलाश कर मामले का निराकरण करने हेतु आदेशित किया गया।

छपारा पुलिस टीम व्दारा कार्यवाही करते हुए मृतिका के परिजनो, ग्रामवासियो एवं मुखबिरो से उक्त घटना घटित होने के कारणो पर चर्चा कर सूक्ष्मता से पूछताछ की गई। जो ग्रामीणो, परिजनो एवं मुखबिरो व्दारा रिश्तेदार महेश कुमार झारिया पर हत्या करने का संदेह होना बताया। दौरान विवेचना के संदेही महेश कुमार झारिया को हिरासत मे लेकर सूक्ष्मता से पूछताछ की गई जिसने बताया कि वह शादी के बाद से घर जमाई होकर ग्राम मुंडरई में रह रहा है, मृतिका लली बाई का रिश्ते मे नंदोई भाई लगता है जिसने ढाई एकड जमीन मृतिका लली बाई के परिवार से अपनी पत्नी के हिस्से में ले लिया था। इसी बात को लेकर मृतिका लली बाई, आरोपी महेश कुमार झारिया को अक्सर अपशब्द कहकर अपमानित करती थी।

घटना दिनांक 31.03.2026 को भी ग्राम मुंडरई के चुरकीवारी जंगल मे आरोपी व्दारा इकट्ठी की गई जलाऊ लकडी मृतिका व्दारा ले जाने पर दोनो के बीच मे वाद विवाद होने से गुस्से में आकर आरोपी व्दारा वही पडी सागौन की सूखी लकडी से मृतिका लली बाई के सिर एवं चेहरे पर लगातार वार कर मृतिका लली बाई की हत्या कर देना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी से घटना के समय पहने हुए कपडे जप्त किए गए है। जिसे दिनांक 03.04.2026 को माननीय न्यायालय रिमांड पर पेश किया जायेगा।

गिरफ्तार आरोपी महेश कुमार झारिया पिता रामचरण झारिया उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम मुंडरई थाना छपारा जिला सिवनी। आरोपी से जप्त प्रदर्श घटना के समय पहने हुए कपडे,

सराहनीय कार्य – निरीक्षक खेमेन्द्र कुमार जैतवार, उपनिरी सुक्लूलाल उईके, उपनिरी मन्जू राहंगडाले, सउनि भुजबलसिंह प्रजापति, सउनि सुखदास मर्सकोले, प्रआर विनोद बघेल, मूलसिंह उईके, आरक्षक गजानंद वर्मा, रामनरेश कैथवास, रतिभानशा इवनाती, राधा तेकाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *