test
Breaking
26 May 2026, Tue

चतुर्थ समय मान वेतनमान प्राप्त होने पर शिक्षकों में हर्ष

सिवनी। मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा शिक्षक दिवस की अवसर पर सभी उच्च श्रेणी शिक्षक सहायक शिक्षक प्राथमिकशिक्षक को चतुर समय मान वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की गई थी।

इसी तारतम में विगत माह भोपाल में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राहुल उदय प्रताप सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इन सब बातों को मध्य नजर रखते हुए मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी उच्च श्रेणी शिक्षक सहायक शिक्षक प्राथमिक शिक्षा के माध्यमिक शिक्षकों को भी 1 जुलाई 2023 एवं उसके पश्चात 35 वर्ष की सेवाएं पूर्ण की हैं।

समय मान वेतनमान प्रदान करने के आदेश जारी कर दिए गए शिक्षकों को इस उपलब्धि प्रदान करने में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर छत्रवीर सिंह राठौर एवं समस्त प्रांतीय कार्यकारिणी ने लगातार अपने अथक प्रयास के माध्यम से बार-बार मंत्रालय तथा लोक शिक्षण आयुक्त के चक्कर लगाकर इस कार्य को पूर्ण कराया है।

सिवनी जिले के समस्त लाभान्वित शिक्षक प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर राठौड़ का एवं उनकी प्रांतीय कार्यकारिणी का हृदय से आभार व्यक्त करती है क्योंकि इस आदेश के जारी होने से प्रदेश के सभी शिक्षक को लगभग तीन से ₹5000 का वित्तीय लाभ होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रमुख विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष अविनाश पाठक संगठन मंत्री अनिल शर्मा जिला सचिव संतोष सूर्यवंशी कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल पटले एवं समस्त विकासखंड तहसील एवं नगर की शाखों ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है तथा प्रांतीय कार्यकारिणी से भविष्य में भी आगामी समय में प्रदेश के अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने की मांग भी प्रमुखता से रखी है जिसे प्रांत अध्यक्ष छत्रवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि यह मांग भी शिक्षकों की शीघ्राती शीघ्र पूर्ण होगी। शिक्षक नियमित रूप से अपने विद्यालय तथा विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के भविष्य पर ध्यान दें।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *