सिवनी। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर कान्हीवाड़ा में गुरुवार को दोपहर लगभग 3.30 बजे रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और रुई के गोदाम में रखा कच्चा पक्का माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके साथ ही रुई के गोदाम के ठीक बाजू में एचपी गैस एजेंसी का भी गोदाम है जहां भरे हुए गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आग लगते ही किसी बड़ी दुर्घटना से बचने के लिए गैस सिलेंडर को आनन-फानन में में गोदाम से हटाया गया।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि कान्हीवाड़ा में सड़क के किनारे राजकमल गारमेंट राहुल जैन की रुई की दुकान व गोदाम है। जहां बड़ी मात्रा में रुई का भंडारण है तथा कच्चा पक्का माल भरा गया है। गुरुवार को दोपहर अज्ञात कारणों के चलते गोदाम में आग लग गई।
वहीं इससे लगा हुआ एचपी गैस एजेंसी का भी गोदाम है जहां गैस से भरे सिलेंडर रखे हुए हैं। आग लगते ही लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि रुई के गोदाम में रखा हुआ माल पूरा धू-धू करके जल गया। वहीं आग से कोई और बड़ी घटना न घट जाए जिसके चलते गैस एजेंसी के गोदाम में रखे सिलेंडरों को आनन-फानन में उक्त स्थान से बाहर निकाल कर कहीं और सुरक्षित रखा गया। नागरिकों ने बताया कि इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जहां पलारी से फायर ब्रिगेड काफी देर में पहुंचा तब तक के आग से रुई का गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया।




ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

