सिवनी। पंतजलि योज पीठ की राज्य स्तरीय बैठक सिवनी में संकल्प सिद्धि योगी, परम तपस्पी, अखन्ड प्रचन्ड पुरुषार्थी परम पूज्य योग श्रषि स्वामी रामदेव जी महराज आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी के मध्यप्रदेश के संगठन पतंजलि योग समीति के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक करने का सौभाग्य सिवनी जिले को प्राप्त हुआ है।
यह बैठक दिनांक 29 मार्च 2026 दिन रविवार प्रातः 11:00 बजे से डूंडा सिवनी स्थित मंडला रोड सात फेरे लान में आयोजित होने जा रही है।
इस बैठक में राज्य के वरिष्ठ पदाधिकरी भोपाल, सागर, रीवा, कटनी, शहडोल बैतुल, बालाघाट, छिन्दवाड़ा, जबलपुर नरसिंहपुर, सीहोर, सीधी, अनूपपुर, उमरियाा से पधार रहे है। इस बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ योग आयुर्वेद के साथ स्वस्थ, समृद्ध संस्कारवान, नशामुक्त, परम वैभवशाली भारत बनाने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख से अधिक योग कक्षाओं का संचालन के साथ भारतीय शिक्षा बोर्ड से स्कूलों की संबध्ता हेतु गहन मथन होगा। यह अनुपम अवसर पर सिवनी जिले के लोक परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, तहसील पदाधिकारी गण उपस्थित रहकर राज्य स्तरीय टीम से मार्ग दर्शन प्राप्त करेंगें। बैठके की संपूर्ण तैयारी के डॉक्टर श्री गजेन्द्र डहरवाल, श्री नरेश कुमार मिश्रा, श्री रामेश्वर दुबे, श्री सौरभ दुबे को अधिकृत किया गया है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

