test
Breaking
21 Mar 2026, Sat

यज्ञ में समर्पित की हजारों आहुतियां रामेश्वर धाम छिंदवाड़ा में 1008 कुण्डीय सहस्त्र महायज्ञ का आयोजन

सिवनी/छिंदवाड़ा। पड़ोसी जिला छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू और साहू परिवार एवं श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति के द्वारा श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 26 मार्च तक 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सहस्त्र चंडी महायज्ञ देवी दुर्गा चंडी को समर्पित एक अत्यंत दुर्लभ धार्मिक अनुष्ठान हैए जिसमें दुर्गा सप्तशती के हजारों पाठ किए जा रहे हैं। श्री रामेश्वरम धाम में दूरदराज से पधारे महंतों और 200 से अधिक पुजारियों के द्वारा 1008 कुंडीय वेदी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चंडी होम, हवन के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन देवी दुर्गा को समर्पित हजारों आहुतियां दी जा रही है। मंदिर के पास ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है जिससे लोगो को कहि कोई परेशानी नहीं हो रही है।

यज्ञ में गुजरात कोहना से पधारे महंत सीताराम बापू जी, ओमकारेश्वर से पधारे महंत मंगलदास त्यागी, आनंद धाम राजना से पधारे संत विवेकमहाराज और आचार्य पं. रूण शर्मा शास्त्री एवं 200 से अधिक पुजारियों के द्वारा 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ कराया जा रहा है। जिसमें 26 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से श्री शिव अभिषेक, दोपहर 1:30 बजे से देवी सहस्त्रार्चन एवं दोपहर 3 बजे से 1008 कुंडों में आहुतियां डाली जा रही है।

श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति और साहू परिवार के द्वारा चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शुक्रवार को श्री रामेश्वरम धाम में बने यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना करने के लिए सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विजया शेषराव यादव, खंडवा के पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा, चौरई पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, जुन्नारदेव पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, जुन्नारदेव नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, वीरेद्र राय, कालीगोड़ी खंडवा से पंकज महाराज बैतूल के मधु वी राज सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण और हजारों की संख्या में श्रध्दालु व आमजन पहुंच हुए थे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *