test
Breaking
21 Mar 2026, Sat

सिवनी में 4 प्रतिष्ठानों में से 12 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

सिवनी। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अनाधिकृत व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में बुधवार को विभिन्न अनुभागों में गठित जांच दल द्वारा होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

जांच के दौरान कुल 4 प्रतिष्ठानों में 12 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध एलपीजी (विनियमन) आदेश 2000 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई, सिवनी स्थित अन्नपूर्णा स्नेक्स से 04 सिलेंडर, बरघाट में बालाजी रेस्टोरेंट एवं फैजल कैंटीन से 02 सिलेंडर तथा लखनादौन में मिंटू ढाबा से 06 सिलेंडर जब्त किए गए। जिला प्रशासन द्वारा आमजन एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की गई है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें, अन्यथा उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *