test
Breaking
22 Mar 2026, Sun

सूर्य उपासना पर्व नव संवत्सर 2083, शुक्ल प्रतिपदा अभिनंदन समारोह सम्पन्न

सिवनी। विश्व गीता प्रतिष्ठान सिवनी एवं मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बैनगंगा के पावन तट पर लखनवाड़ा में नव संवत्सर के स्वागत में सूर्य उपासना समारोह का आयोजन किया गया।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तदनुसार 19 मार्च 2026 को प्रातः 5:30 बजे सनातन प्रेमियों ने सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। विश्व गीता प्रतिष्ठान मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यक्रम की समयबद्ध प्रस्तुतियां दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भास्कर को अर्घ समर्पित किया गया।

इस अवसर पर जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद दुबे ने विश्व गीता प्रतिष्ठान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जिला शिक्षा अधिकारी एस एस कुमरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां गंगा के तट पर सूर्य दर्शन एवं वंदन कर अपार शांति का अनुभव हुआ। लखनवाड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती राधा अटल से बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन में जन सामान्य की उपस्थिति होनी चाहिए। नव संवत्सर पर उपस्थित समस्त अधिकारी गणों, प्राचायों,शिक्षकों कर्मचारियों एवं गीता पाठक भाई बहनों एवं गणमान्य नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस अवसर पर आचार्य पंडित अनंत कुमार मिश्रा ने संकल्प व वाचन के साथ वैदिक काल गणना पर प्रकाश डाला। पंडित जगदीश प्रसाद मालवीय ने सम्राट विक्रमादित्य एवं विक्रम संवत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। श्रीमद्भगवत गीता गीता के 15वें अध्याय का अनुगायन पाठ हुआ। वैदिक राष्ट्रगान , वंदे मातरम स्वस्तिवाचन एवं सूर्य उपस्थान आदि का वाचन आचार्य जगदीश प्रसाद मालवीय,  संतोष तिवारी एवं सूर्यकांत चतुर्वेदी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में  ताराचंद मिश्रा, गणेश वर्मा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, उपेंद्र तिवारी, दुलीचंद मिश्रा, बद्री सनोडिया, तरुण पवार, राम ठाकुर, अरविंद श्रीवास्तव, घनश्याम महेरा, श्रीमती रमा वर्मा, श्रीमती अनु सोनी, श्रीमती गीता दुबे एवं समस्त विश्व गीता प्रतिष्ठा के सदस्यों एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनंत मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में जिला प्रशासन ,नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत लखनवाड़ा का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के उत्सव प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा के द्वारा किया गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *