test

केवलारी में लगी आग, फायर ब्रिगेड पहुँची

केवलारी। नगर के मालवीय वार्ड क्रमांक 12 स्थित शासकीय प्राथमिक कन्या शाला केवलारी के सामने निवासरत अल्लू चौरसिया के मकान में गुरुवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आसपास के लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दिए जाने पर केवलारी से फायर ब्रिगेड मौके स्थल में पहुंची। जहां आग पर काबू कर लिया गया।

हालांकि आग से घर पर रखा टेंट का सामान, घर के दरवाजे चौखट आदि अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी, तहसीलदार, एसडीओपी, पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *