test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

टैगोर वार्ड में गार्डन, आरसीसी नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

सिवनी। टैगोर वार्ड में सिवनी के पूर्व विधायक नरेश दिवाकर के मुख्य अतिथि में एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया की अध्यक्षता में वार्ड पार्षद सुश्री साक्षी डागोरिया की विशेष उपस्थिति में एवं सम्मानीय नागरिक गणों की उपस्थित में गुरुवार को टैगोर वार्ड क्रमांक 7 में रामनगर कॉलोनी के गार्डन का भूमि पूजन एवं चंद्रप्रभा नगर में  धनराज डहाटे के मकान से श्री तेकाम के मकान तक दोनों और आरसीसी नाली का भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गजानन पंचेश्वर, अजय डागोरिया किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शिव सनोडिया, अल्केश रजक, सुनील साहू, विजय सनोडिया,  बी के उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अशोक नेमा, उदय सिंह बागरी, राजकुमार गढेवाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, अनिल परते, राकेश रंजन मेहता, शिव चावला, अमीरचंद भारद्वाज, धनराज डहाटे, अंकुर दुबे, विक्रांत दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *