test
Breaking
17 Mar 2026, Tue

आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण और तैयारी बेहद जरूरीः कलेक्टर

प्रमाण पत्र वितरण कर किया सम्मानित

सिवनी। जिले में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी में हुआ।

कार्यक्रम में कलेक्टर शीतला पटले मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को संबोधित किया।

कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक होती है। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी संगठनों को आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी और कौशल का प्रशिक्षण दिया जाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से आपदा के समय प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों से गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने और प्राप्त जानकारी का उपयोग आपदा की स्थिति में जनहित में करने की अपील की।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 16 से 20 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन तथा ध्वस्त संरचनाओं में खोज एवं बचाव विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण में शासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्य, महाविद्यालयों के प्राध्यापक, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय निकायों के अधिकारी, जनपद पंचायतों के सचिव, पटवारी, कोटवार, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त सैनिक, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, रेडक्रॉस एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *