test
Breaking
17 Mar 2026, Tue

केवलारी : बंदूक का लायसेंस बनवाने के नाम पर ठगी करने वाला दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में

सिवनी। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के नेतृत्व एवं  एएसपी दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  सचिन परते के मार्गदर्शन में बंदूक का लायसेंस बनवाने के नाम पर ठगी करने वाले दूसरे फरार आरोपी महेश राय को पकडने में कोतवाली पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 29/11/2025 को प्रार्थी राकेश राय निवासी रघुनाथ नगर रिलांयस टावर के पास सी.व्ही. रमन वार्ड सिवनी द्वारा थाना कोतवाली सिवनी में रिपोर्ट लेख कराई गई थी कि राकेश का सगा मामा शरद राय एवं शरद राय का साला महेश राय द्वारा बंदूक का लायसेंस बनवाने के नाम पर प्रार्थी राकेश राय के साथ 9,94,000/- रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट पर धारा 318(4),62(2) (क) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द किया गया था। विवेचना दौरान अभियुक्त शरद राय को दिनांक 02/12/2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया था, जबकि मुख्य अभियुक्त महेश राय घटना के पश्चात लगातार फरार चल रहा था । जिसे दिनांक 11/03/2026 को गिरफ्तार कर अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने ठगी के पैसों से एक नई मोटर सायकिल एवं अपने महेन्द्रा कम्पनी के ट्रेक्टर की फायनेंस की किश्तें चुकाना बताने पर मोटर सायकिल एवं महेन्द्रा ट्रेक्टर को विधिवत् जप्त किया जाकर आरोपी को जे. आर. पर जेल दाखिल किया गया है। आरोपी द्वारा राकेश राय से ठगी से लिये हुए रूपयों को खर्च करना बताया है जिस हेतु आवश्यकता पडने पर भविष्य में आरोपी महेश राय द्वारा खर्च किये हुए रूपयों की बरामदगी हेतु पुनः माननीय न्यायालय से पी.आर.लिया जावेगा।

गिरफ्तार आरोपीः- महेश राय पिता कंचनलाल राय उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम समनापुर चौकी पलारी थाना केवलारी जिला सिवनी

जप्तीः- एक होंडा साइन मोटर सायकिल क्रमांक MP 22 ZG 9879 एवं एक महेन्द्रा कम्पनी का ट्रैक्टर क्र. MP 232 AB 4308 कीमती करीबन 5,00,000/- (पांच लाख रुपये)

विशेष भूमिकाः- निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि दयाराम शरणागत, राहुल काकोडिया, सउनि. जसवंत ठाकुर, प्र.आर. मनोज पाल,आर. सुधीर डहेरिया, सिध्दार्थ दुबे, सतीश इनवाती, प्रदीप चौधरी एवं चालक इरफान की सराहनीय भूमिका रही।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *