Breaking
16 Feb 2026, Mon

घर में आंगन में मवेशी बांध रहे युवक पर गिरी बिजली, मौत 

सिवनी। जिले में अचानक मौसम की रुख बदल गया और तेज बारिश जिला मुख्यालय सहित विभिन्न इलाकों में हुई। इस बारिश से जहां मौसम काफी हद तक ठंडा हो गया वहीं घंसौर और केवलारी में बिजली गिरने की घटना  में जहां एक युवक की मौत हो गई।  वहीं दो अन्य घायल हो गए।
घंसौर, केवलारी में गिरी गाज –  आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं हुई जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। पहली घटना केवलारी क्षेत्र में हुई केवलारी से सिवनी रोड में समीपस्थ ग्राम हरवंशपुरी निवासी श्याम यादव के पुत्र हिमांशु (18) दोपहर के लगभग तीन बजे चरने गई अपनी गाय को बांधकर अंदर जा ही रहा था कि जोरदार गर्जना के साथ हिमांशु के ऊपर आसमानी बिजली गिर गई जिससे हिमांशु बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पिता श्याम यादव व पड़ोसी तत्काल केवलारी सिविल हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घंसौर थाना अंतर्गत पटरी गांव में घर के किनारे स्कूल में और के पेड़ मे बिजली गिरी जिससे दो व्यक्ति आंशिक रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से घंसौर अस्पताल पहुंचाया गया है।

केवलारी थाने के एसआई डीएस अडमें ने बताया कि सिवनी-मंडला मार्ग पर स्थित मलारी गांव निवासी श्याम यादव का पुत्र हिमांशु (18) दोपहर करीब 3 बजे घर के आंगन में मवेशी (गाय-बैलों) को बांधने अपने भाई के साथ गया था। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में ले लिया है।

ताजासमाचार न्यूज अपनों को शेयर करें।                                                                           — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *