सिवनी। सिवनी से कुरई मुख्य मार्ग 44 में मोहगांव से कुरई के बीच की घाटी में लगभग 6 स्थानों में खतरनाक मोड़ पर आए दिन छोटे-बड़े वाहनों के पलटने से यहां दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां खतरनाक मोड़ को चिन्हित भी किया जा चुका है वहीं मुख्य मार्ग के इन ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर इन्हें समाप्त किए जाने के लिए कलेक्टर शीतल पटले ने भी जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश हाल ही में दिए हैं लेकिन उक्त कार्य भी मानो ठंडे बस्ते में जाता नजर आ रहा है और वाहनों के पलटने, दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
सोमवार को कुरई घाटी में महज 12 घंटे के बीच एक ट्रक और एक कंटेनर वाहन ढलान के मोड में अनियंत्रित होकर पलट गए जिसमे ट्रक चालक की मौत हो गई वहीं दूसरे कंटेनर वाहन का चालक भी बाल-बाल बचा।
घटनास्थल पर ही मौत – कुरई घाटी के ब्लैक स्पॉट वाले मोड में आंध्रप्रदेश दिशा की ओर जा रहा ट्रक मोड में पलटकर सीमेंट के मजबूत रोड डिवाइडर से जा टकराया। जिससे ट्रक चालक सी श्रीनिवास राव पिता रामचंद्र राव (51) निवासी काकीकाड़ा थाना टाउन जिला गोदावरी ईस्ट आंध्र प्रदेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उक्त ट्रक का हेल्पर पी शंकर राव पिता सूर्य नारायण (40) निवासी गोदावरी का पूर्व आंध्र प्रदेश को मामूली चोट आई। वहीं शव का पोस्टमार्टम के लिए शव को फ्रीजर में कुरई अस्पताल में रखा गया। जहां लगभग डेढ़ दिन बाद उनके परिजन सी हरीसाईं पीसी राव बाबू ताड़ीटोटा से कुरई अस्पताल पहुंचे तब कहीं जाकर पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजन को सौंपा गया।
ब्रेक पाइप फटने से मोड में पलटा कंटेनर – ट्रक पलटने वाले स्थान के पास ही एक दूसरे खतरनाक मोड़ पर दूसरी दुर्घटना महज 12 घंटे के अंदर ही घाटी। सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे दिल्ली से हैदराबाद की और कोलगेट ले जा रहा कंटेनर क्रमांक एमएल 01 एजे 0027 मोड में अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर चालक दीपक सिकरवार निवासी मुरैना मध्यप्रदेश इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। उसके हाथ में मामूली चोटे आई। वहीं चालक ने बताया कि कंटेनर का ब्रेक पाइप फट जाने से घुमावदार ब्लैक स्पॉट मोड में कंटेनर से नियंत्रण पूरी तरह से हट गया और सड़क के बीचो-बीच रोड डिवाइडर में कंटेनर जा पलटा।
ब्लैक स्पॉट समाप्त करने की मांग – सिवनी से नागपुर जाने वाले मुख्य मार्ग 44 स्थित कुरई घाटी में लगभग 6 ब्लैक स्पॉट खतरनाक टर्निंग पॉइंट है जिन्हें चिन्हित भी किया जा चुका है। लेकिन इन्हें समाप्त किए जाने की मांग के बावजूद अभी तक इस दिशा में कार्य शुरू नहीं किया गया है। ब्लैक स्पॉट समाप्त नहीं किए जाने से यहां आए दिन छोटे-बड़े वाहन मोड में दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
इसी प्रकार सिवनी होते छपारा से लखनादौन जबलपुर जाने वाले मार्ग पर घुनई घाटी पर भी आए दिन खतरनाक मोड़ में वाहन चालक के नियंत्रण हट जाने से यहां दुर्घटनाएं होती हैं। यहां भी ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया जा चुके हैं जहां पर भी आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं और यहां पर भी कार्य नहीं किया गया है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

