Breaking
12 Mar 2026, Thu

ध्रुव की साधना की तरह दृढ़ विश्वास से जीवन के दुख, भय और अज्ञान को दूर किया जा सकता है : इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज

सिवनी/केवलारी। विकासखंड केवलारी के ग्राम पंचायत पांजरा में आयोजित श्रीमद्भभागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति के बीच कथा का आयोजन हुआ।

बोरीयाकला शंकराचार्य आश्रम रायपुर से पधारे कथा व्यास परमपुज्य 1008 यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ. श्री इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज ने श्रद्धालुजनों को विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व बताया गया।

कपिलोपाख्यान, ध्रुव चरित्र, सती चरित्र तथा समुद्र मंथन के प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व बताया गया।

कथा वाचक महाराज जी ने भगवान के विभिन्न अवतारों, भक्त की दृढ़ता और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा का उल्लेख करते हुए कहा कि ध्रुव की साधना की तरह दृढ़ विश्वास से जीवन के दुख, भय और अज्ञान को दूर किया जा सकता है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *