गुरुवार को भी होगी कार्यवाही, गौ हत्या करने वाले आरोपियों पर उचित कार्यवाही करने
सिवनी। गौ हत्या के आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर नगर में जुलूस निकाला।
मंगलवार 10.03.2026 रात्रि समय 10:30 बजे ग्राम बादलपार के चांदनी चौक मस्जिद रोड पर आरोपियों द्वारा गौ माता की निर्मम हत्या कर गौ मांस वकील खान के घर पर लाया गया। साथ ही दो चार पहिया वाहन द्वारा गौ मांस को अन्य जगह पहुंचा जा रहा था। जिससे हमारे हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया किंतु कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। आरोपियों द्वारा किए गए कृत से ग्राम बादलपार में ही नहीं बल्कि समस्त जिले में रोष व्याप्त है। नागरिकों ने आरोपियों के नाम लिखकर पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग भी की है।
आरोप लगाते हुए मांग की है कि सकल हिंदू समाज आपसे उचित कार्रवाई करने का निवेदन करते हैं जो निम्न प्रकार हैं :-
[1] मुख्य आरोपी अलीम खान एवं अन्य आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
[2] सभी आरोपियों के घर एवं दुकान पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए।
[3] आरोपियों द्वारा संचालित बिरियानी सेंटर और राइस मिल को तत्काल प्रभाव से सील किया जाए
[4] गिरफ्तार आरोपियों की कॉल डिटेल के आधार पर अन्य आरोपियों का नाम fir पर जोड़ा जाए
[5] नामजद एवं सह आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर अपराधिक स्थल से चौकी तक जुलूस के साथ ले जाया जाए।
[6] यदि अपराधी आत्म समर्पण नहीं करते हैं तो उनके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया जाए और उनके व्यापारिक केन्द्रो को सील किया जाए।
[7] पूर्व में गौ तस्करी के नाम जद आरोपियों एवं वर्तमान आरोपियों द्वारा राजस्व भूमि पर किया गया अवैध कब्जा तत्काल प्रभाव से हटाया जाए जिसमें प्रमुख रूप से जाकिर उर्फ छोटा खान एवं उनके परिवार शामिल हैं
[8] बबलू खान उर्फ वसिक खान निवासी मोहगांव के द्वारा गो तस्करी को पूर्ण सहयोग किया जाता है जिसके द्वारा पूर्व में गोवंश एवं जंगली जानवरो की तस्करी के भी आरोप हैं इस मामले में भी उनकी भूमिका संदिग्ध है इसके साथ पूर्व में गो तस्करी के आरोपियों की भी जांच की जाए।
निम्न बिंदुओं पर तत्काल प्रभाव से अगर प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो सकल हिंदू समाज द्वारा जल्द उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा।


ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

