test

सिवनी में पढ़े श्रेयांस बड़ोदिया ने ढाई करोड़ का पैकेज छोड़ा, यूपीएससी में पाई 194 वीं रैंक

सिवनी। यूपीएससी के जारी रिजल्ट में सिवनी से स्कूली पढ़ाई करने वाले श्रेयांस बड़ोदिया ने पहले ही प्रयास में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

महज़ एक साल की पढ़ाई में उन्होंने 194 वीं रैंक हासिल की. सिवनी के केंद्रीय विद्यालय में आठवीं तक पढ़े श्रेयांश ने मुंबई आईआईटी से बीटेक किया और ढाई करोड़ के पैकेज पर गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहे थे लेकिन मन सिविल सर्विसेज में जाने का था इसीलिए सितंबर 2024 में नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने लगे और ऑनलाइन कोचिंग, सेल्फ स्टडी से पहले ही प्रयास में कामयाबी हासिल कर की।

रेयांस ने बताया कि उन्होंने एक साल तक सोशल मीडिया से दूरी बनाई और सेल्फ स्टडी की, इस दौरान प्रैक्टिक्स के साथ ही मॉक टेस्ट पर ज़्यादा फोकस किया. श्रेयांस के पिता जीडी बड़ोदिया साल 2004 से 2012 तक पीआईयू सिवनी में लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं. रिटायरमेंट के बाद परिवार नर्मदापुरम में बस गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *