शिव महापुराण कथा का चौथा दिन
सिवनी। नगर सीमा से लगे शिव कॉलोनी मरझोर सिवनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिव महापुराण कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक महाराज ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि ‘धर्म को न मानने वाले लोग अधर्मी और अशुद्ध होते हैं।
महाराज ने भगवान शिव जी की महिमा का व्याख्यान करते हुए बताया कि ‘मनुष्य के उद्धार के लिए धर्म और ज्ञान से बड़ा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। धर्म को न मानने वाले लोग अधर्मी और अशुद्ध होते हैं।
उन्होंने धर्म और ज्ञान से जुड़ी हुई बातों से भक्तों को अवगत कराया और कहा कि ‘इस भूतल पर कल्याण के लिए इस कथा से उत्तम दूसरा कोई साधन नहीं है। उन्होंने कहा कि इस महापुराण के पठन अथवा ज्ञान से अवश्य ही पापी, दुराचारी लोग शुद्ध हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ प्राचीन इतिहास का वर्णन मुनियों ने कुछ इस प्रकार से दिया है, जिसके श्रवण या पठन से पापों का संपूर्ण नाश हो जाता है।
उन्होंने बताया कि ‘भगवान शिव की आराधना मनुष्य को मोक्ष प्रदान करती है। इसलिए समस्त मानव जाति को भगवान शिव की निर्मल मन से उपासना करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ‘पार्वती जी ने भगवान शिव से कहा कि आप परम तत्व के बारे में अवगत करवाएं।
जिसकी शरण में जानें से मुक्ति मिल जाती हो। कथाचार्य में बताया कि पार्वती जी की बात सुनकर भगवान शिव बोले कि हे देवी विज्ञान ही परम तत्व है और यह विज्ञान मनुष्य के अंतर्मन में ही विराजमान रहता है। मगर आज का इंसान सांसारिक मोह माया में उलझा हुआ है, जिसकी वजह से वो जीवन काल तक इधर से उधर भटकता रहता है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

