Breaking
11 Mar 2026, Wed

टपरिया सुधारने के बदले 15 हजार की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की कार्रवाई, सिवनी बस स्टैंड के पास रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

सिवनी। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम ने सोमवार को सिवनी जिले के ग्राम पंचायत पलारी के सरपंच को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच गांव के एक गरीब ग्रामीण से उसकी टपरिया (झोपड़ी) में सुधार कार्य कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार ग्राम पलारी निवासी शिवचरण नागवंशी (40) पिछले चार–पांच वर्षों से गांव में टपरिया बनाकर रह रहे हैं। उनके पास रहने के लिए कोई अन्य मकान नहीं है। शिवचरण अपनी टपरिया में कुछ सुधार कार्य कराना चाहते थे, लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच रामगोपाल डेहरिया ने काम कराने के बदले उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
सरपंच की मांग से परेशान होकर शिवचरण नागवंशी ने 2 मार्च 2026 को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर में लिखित शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें सरपंच द्वारा रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई।

इसके बाद प्रकोष्ठ की टीम ने सोमवार 9 मार्च को योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए सिवनी बस स्टैंड के पास आरोपी सरपंच रामगोपाल डेहरिया को 15 हजार रुपये लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने आरोपी सरपंच के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *