सिवनी स्वास्थ्य

पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर द्वारा थाना लखनवाड़ा का निरीक्षण,,,

सिवनी। आज दिनांक 08 मई 2021 को जबलपुर संभागीय पुलिस महानिरीक्षक श्रीमान बीएस चौहान द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक एवं अनुविभागीय अधिकारी सिवनी पारूल शर्मा की उपस्थिति में पुलिस थाना लखनवाड़ा का निरीक्षण किया जिसमें पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा Covid-19 महामारी से बचाव हेतु उपस्थित थाना स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये एवं सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने परिवार एवं रिश्तेदारों को वैक्सीन लगवाने हेतु निर्देश देकर कोविड महामारी रोकने में पुलिस की भूमिका के सम्बंध में बताया गया । पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा थाना लखनवाड़ा के सभी अधिकारी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली गईं । इस अवसर पर थाना लखनवाड़ा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ताजासमाचार न्यूज अपनों को शेयर करें।                                                                           — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *