Breaking
9 Mar 2026, Mon

ग्राम मरझोर में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

सिवनी। ग्राम मरझोर में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा में ग्राम की महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा पूरे ग्राम में विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कलश यात्रा ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और भगवान शिव की जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भगवान शिव के भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल हुए।

आयोजकों ने बताया कि श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 8 मार्च से 16 मार्च तक ग्राम मरझोर में किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक मंडलों का पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं पूजन संपन्न होगा। वहीं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आचार्य श्री के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की अनुपम लीलाओं का वर्णन कथा के माध्यम से श्रवण करने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *