सहायक प्राध्यापक बनीं दो अतिथि विद्वान

सिवनी/बरघाट। शासकीय महाविद्यालय बरघाट के दो भूतपूर्व विद्यार्थी मप्र लोकसेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक प्राध्यापक व लायब्रेरियन पद पर चयनित हुई हैं। कालेज की दो पूर्व छात्राओं डा. रजनी मर्सकोले व सीमा कोहरू का चयन हुआ है। जानकारी के अनुसार कालेज के छात्रों द्वारा लगातार नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही विभिन्न संस्थानों में रोजगार प्राप्त किया जा रहा है। मप्र लोक सेवा आयोग से आयोजित परीक्षा का परिणाम गुरूवार को घोषित किया गया। इसमें कालेज की पूर्व छात्रा व विधि

महाविद्यालय बैतूल में अतिथि विद्वान डा. रजनी मर्सकोले के अलावा शासकीय महाविद्यालय बरघाट में अतिथि विद्वान सीमा कोहरू का चयन सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है। छात्राओं की सफलता पर महाविद्यालय प्राचार्य डा. बीएल इनवाती, विभागाध्यक्ष डा. प्रदीप त्रिवेदी ने खुशी जाहिर की है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *